Mahindra BE 6 And XEV 9e Booking: यह महिंद्रा कंपनी की दो शानदार इलेक्ट्रिक कार है, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। यदि आप भी इनमें से किसी गाड़ी को खरीदना चाहते हैं तो, आप इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इसकी डिलीवरी कब मिलेगी इसकी जानकारी इस लेख में आपको मिल जाएगी। यह गाड़ी शानदार परफॉर्मेंस के साथ दमदार फीचर भी प्रदान करते हैं। इसके बारे में आपको पता होना चाहिए।
यदि आप इस गाड़ी को खरीदने के लिए तैयार है या आपने इसकी बुकिंग कर ली है तो, आपको पता होना चाहिए कि इसकी डिलीवरी कब होगी। इसके अलावा यदि आप बुकिंग करने में रुचि रखते हैं तो, इसके अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को इस लेख की सहायता से जान सके तो, आइए जानना शुरू करते हैं। इस गाड़ी की सभी महत्वपूर्ण जानकारी।
Mahindra BE 6 And XEV 9e Booking Start
महिंद्रा की ओर से कुछ समय पहले लॉन्च की गईं यह न्यू जेनरेशन SUV Mahindra BE6 और Mahindra XEV 9e के लिए आज से बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। दोनों electric SUVs के लिए ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन मोड में डीलरशिप के सहायता से बुकिंग करवाई जा सकती है।
यह भी पढ़े:- Skoda First Electric Car: अब स्कोडा भी ईवी सेगमेंट में लेगी एंट्री, बहुत जल्द हो सकती है लॉन्च
Mahindra BE 6 And XEV 9e Booking Date And Price
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुकिंग आज 14 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से शुरू कर दिया गया है। बुकिंग प्राइस से जुड़ी किसी प्रकार के ऑफिसर जानकारी सामने नहीं आई है।
Mahindra BE 6 And XEV 9e Delivery
महिंद्रा की तरफ से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार मार्च 2025 से टॉप वैरियंट के तौर पर ऑफर किए गए पैक 3 की डिलीवरी को शुरू कर दिया जाएगा। पैक 2 और पैक 3 की डिलीवरी को जून और जुलाई 2025 में शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद पैक 2 की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा। महिंद्रा के बेस वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए गए पैक 1 और पाक वन अबोव की डिलीवरी को सबसे आखिर में अगस्त 2025 में शुरू किया जाएगा।
Mahindra BE 6 And XEV 9e Price
इन गाड़ियों की कीमत की बात की जाए तो, Mahindra BE 6e को पांच वेरिएंट में उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपए से शुरू होती है। जिसका टॉप वैरियंट की कीमत 26.90 लाख रुपए एक्स शोरूम देखने को मिल जाती है। वही बात की जाए Mahindra XEV 9e की तो, इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपए से शुरू होती है और इसके टॉप वैरियंट को 30.50 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। इसे चार वेरिएंट्स में ऑफर किया जा रहा है।
Mahindra BE 6 And XEV 9e Competitor
महिंद्रा की BE6 और XEV 9e को इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में लाया गया है। इस सेगमेंट में इनका मुकाबला Tata Curvv EV, MG Windsor EV, Hyundai Creta EV, MG ZS EV, BYD Atto3 के साथ ही जल्द लॉन्च होने वाली Maruti E Vitara, Tata Harrier EV जैसी एसयूवी के साथ होगा।
यह भी पढ़े:- Simple One Electric Scooter: अब Ola, Ather और TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिलेगा धांसू टक्कर, कीमत मात्र 1.66 लाख